Showing posts with label life style. Show all posts
Showing posts with label life style. Show all posts

International Yoga Week 2020: योग करने से होते हैं ऐसे-ऐसे फायदे, जानेंगे तो आप भी रोज करेंगे...

योग  हमारे देश में हजारों सालों से किया जा रहा है. आप भी करते होंगे. नहीं भी करते तो इसे लाभकारी तो मानते ही होंगे. पर क्‍या आप इससे शरीर को होने वाले फायदों को गिना सकते हैं.
 
International Yoga Day 2019: Six yoga postures to keep your heart healthy
International Yoga Week 2020:  योगा वीक में दुनिया भर के लोग योग करने भारत आते हैं. ये योग को समर्पित सप्‍ताह है. जिसमें योग के विभिन्‍न आसनों को सिखाया जाता है.

योग हमारे देश में हजारों सालों से किया जा रहा है. आप भी करते होंगे. नहीं भी करते तो इसे लाभकारी तो मानते ही होंगे. पर क्‍या आप इससे शरीर को होने वाले फायदों को गिना सकते हैं.
हम बताते हैं. पर इससे पहले ये जान लीजिए कि अब तमाम शोध भी ये साबित कर चुके हैं कि योग शरीर को टोन करने के अलावा भी बहुत से काम करता है.
Want Better Health? Try Yoga — Exploring your mind


योग के फायदे

– जब भी किसी को ज्यादा तनाव महसूस होता है, तो मस्तिष्क खून में एड्रेनालाइन को छोड़ता है. एड्रेनालाइन के कारण दिल की धड़कनें बहुत तेज हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है. लगातार तनाव में रहने से हृदय से जुड़ी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है. जो लोग तनाव में ज्यादा रहते हैं, अन्य लोगों की तुलना में उनमें हृदय रोग होने की संभावनाएं ज्यादा होती हैं. प्रितदिन योग करने से तनाव कम होता है.
– योग खासकर तनाव, हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल के दौरे, डिस्लिपिडेमिया, डायबिटीज, चिंता, डिप्रेशन और अन्य समान रोगों से पीड़ित रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार लाता है. नियमित रूप से योग करने से शरीर के अंगों को कई बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है और हृदय रोग की स्थिति में दिल की देखभाल अच्छे से हो जाती है.
– जब शरीर में खून के प्रवाह की गति धीमी हो जाती है, उस स्थिति में लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होती है. ब्लड प्रेशर के कम होने से दिमाग सहित शरीर के जरूरी अंगों तक खून ठीक से नहीं पहुंच पाता. इस कारण लोगों में चक्कर और बेहोशी की शिकायत होती है, इतना ही नहीं इसके कारण अंगों के विफल होने का जोखिम भी बढ़ जाता है. इस स्थिति को सुधारने में योग कारगर साबित हुआ है.
– योग विभिन्न प्रकार से शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देता है, इस लिस्ट में तनाव प्रबंध सबसे ऊपर आता है. योग से शरीर में लचीलापन तो आता ही है, साथ ही इससे घुटने के दर्द में भी राहत मिलती है.

 योग करने से दिमाग तेज होता है.

 कुछ समय पहले हुए शोध में ये सामने आया है कि कुछ योगासन मस्तिष्‍क के लिए काफी फायदेमंद हैं. 
स शोध में पता चला कि योग करने से दिमाग की ऊर्जा का संतुलन बेहतर होता है. वैज्ञानिकों ने 11 अलग-अलग शोध किये. शोध में आए परिणाम बताते हैं कि दिमाग तेज करने के लिए अन्य उपायों की तुलना में योग ज्यादा लाभदायक होता है. योग के अलावा अन्य तरह की एक्सरसाइज, व्यायाम या कार्डियो एक्सरसाइज भी फायदेमंद होती हैं.
शोध इलिनियोज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताऔं ने किया. योग पर आधारित इस शोध में ऐसे लोगों को शामिल किया गया था जो पहले कभी भी योग नहीं करते थे. शोध में शामिल लोगों को 24 हफ्ते योग कराया गया.
रोजाना योग करने से दिमाग में होने वाले बदलाव के आंकड़े नियमित तौर पर नोट किये गये थे. शोध में यह देखा गया कि जैसे-जैसे लोग योग कर रहे थे उनके दिमाग के कार्य करने की क्षमता में बदलाव आ रहा था. योग करने से दिमाग की गतिविधियों में बिजली के तरंगों की स्थिति प्रतिदिन बेहतर हो रही थी.
इस शोध के बाद हुई एमआरआइ (MRI) में पाया गया कि नियमित तौर पर योगाभ्यास करने से दिमाग के हिप्पोकैंपस एरिया भी बेहतर होती है. इससे दिमाग की याददाश्त की क्षमता मजबूत होती है.
शोधकर्ताऔं के अनुसार योग से दिमाग के हिप्पोकैम्पस एरिया विकसित और स्वस्थ्य होता है. यह एरिया इंसान की स्मरण शक्ति को बनाए रखने का काम करता है. सामान्यतः उम्र बढ़ने के साथ इसका आकार छोटा होता रहता है. जैसे-जैसे हिप्पोकैम्पस छोटा होता है याददाश्त कमजोर होने लगती है. लेकिन योग करने से इसके आकार का परिवर्तन रूकता है.
इसके अलावा दिमाग या ब्रेन के लिए योग इसलिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसका असर एमिगडाला पर भी पड़ता है. इससे इंसान के व्यवहार पर सीधा असर पड़ता है.
नियमित तौर पर योग करने से दिमाग के अन्य हिस्सों पर भी बेहतर प्रभाव पड़ता है. जैसे की मस्तिष्क के प्री फ्रंटल कोरटेक्स पर भी योग का असर पड़ता है. दिमाग का यह हिस्सा निर्णय लेने की क्षमता और योजना बनाने के काम में सहयोग करता है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि योग करने से ऐसा दिमाग में क्यों होता है. इस कारण को हम पता नहीं कर पाए हैं, लेकिन दिमाग के अंदर कई बॉयोलाजिकल चीजें होती हैं. जो नियमित तौर पर योग करने से खुलती हैं.
 

अनजान लड़की से कैसे करें बात कि वो आपकी दीवानी हो जाए


  नमस्कार मैं हूँ आपका दोस्त अभिषेक  जैसा कि आप जानते हैं कि किसी भी अनजान लड़की के साथ बात करने की शुरुआत कैसे करें ये समस्या सभी को आती है लेकिन भी हर लड़का अनजान लड़की से बात करना चाहता है | अगर आपको भी किसी अनजान लड़की से बात करने में समस्या होती है तो घबराने कि कोई बात नहीं है आज मैं आपको ऐसी टिप्स बताऊंगा जिससे आप आसानी से किसी भी लड़की से बात शुरू कर सकते हैं |

Little Girl And Boy Playing With Wildflowers In Nature Stock Photo 17852548 : Shutterstock



सबसे पहले माहौल को पहचाने
इसके लिए सबसे पहले आप ये देखें की लड़की कंहा पर मिली है अगर किसी रेस्टोरेंट में मिलती है तो आप उनसे कॉफी या आइसक्रीम के बारे में मौसम के हिसाब से पूछ सकते हैं या फिर किसी धार्मिक जगह मिली है तो आप भगवान के बारे में बात शुरू कर सकते हैं |
शर्माना छोड़कर बिंदास बात करे
एक बार अगर लड़की आपसे किसी भी विषय पर बात करना शुरू करदें तो बिल्कुल भी शर्म ना करें बल्कि बिंदास होकर बनात करें | अगर आप थोडा हिचकिचाएंगे या शर्म करेंगे तो आपका गलत प्रभाव पड़ सकता है और अगर खुले दिमाग से बात करेंगे तो वो दोस्ती भी कर सकती है |
इस तरह कि बात ना करें
अगर आपसे लड़की बात करना शुरू करदें तो आप पहली बार में ही उससे निजी जीवन के बारे में या फिर उसके घर परिवार के बारे में कुछ ना पूछें ये आपके लिए गलत हो सकता है |

लड़कियों से बात कैसे करे और क्या करें जब आप किसी भी लड़की से बातचीत करने के लिए आगे बढ़े,  तो एक बात का ख्याल रखे की कभी भी सवाल न पूछे | याद रहे कभी भी सवाल न पूछे | लड़कियों से बात कैसे करे आइये जाने |

आपको ये सवाल ही नहीं पूछने है, इसका मतलब ये नहीं है की आपको कोई भी सवाल नहीं पूछे |

इन सवालो को पूछने का एक तरीका है, जैसे की जानना है की वो कहाँ से है तो ये कहे की आप तो साउथ इंडिया की लगती है, आप सही या गलत हो वो लड़की आपको ये जरूर बता देगी की वो कहाँ से है, और शायद बात आगे बाद जाये जब वो पूछें की आप को ये कैसे लगा |  आप भी बातें आगे बढ़ा सकते है वो किसी पुराने मित्र की याद दिलाती है जो साउथ इंडिया से थी | इस तरह ये साबित हो जायेगा की आप के दोस्त भी है और वो आप में इंटरेस्ट भी लेने लगेगी |ये कोई नियम नहीं है पर जब आप ये करते है तो जयादा अच्छा है बजाये आप उससे एक सीधा सवाल कर दे की वो कहाँ से है |

तो लोग क्या बात करते है, बातचीत के चार प्रकार होते है – 


जो विश्व में हो रहा है – राजनीती, सिनेमा, गाने, समाचार आदि

जो आपके जानकार लोगो में हो रहा है –  दोस्तों की कहानिया, शादी, अफेयर्स, आदि

जो आपके साथ हो रहा है – आप क्या कर रहे है, कहाँ बिजी है, आपके अनुभव आदि

जिस चीज़ से आप प्यार या नफरत करते है – आपके पालतू जानवर, किताबे, कहानियाँ, दोस्त, दुश्मन आदि

मैं पहले दो तरह की बातचीत नहीं करता हूँ, क्योकि वो छोटी बातें ही हो सकती है , उन विषयो पर आप लम्बी बातचीत नहीं कर सकते है | आप किसी भी सिनेमा के बारे में कितनी बातचीत कर सकते है, ये बातें थोड़ी सी देर में ख़त्म हो जाती है |
बाद की दोनों प्रकार की बातचीत अच्छी होती है और आप कितनी भी देर तक इन विषयो पर बातचीत कर सकते है |

आपके साथी को भी ये पसंद आना चाहिए, ये बातें है जो आप दोनों को करनी चाहिए |

मुझे लगता है जब मैं कोई ऐसा कनेक्शन या सम्बन्ध बनाना चाहता हूँ तो मैं किसी भी विषय जो मुझे अच्छा लगता है खुल के बातचीत करूंगा | मैं अपने काम के बारे में बात कर्रूँगा और बताऊंगा की मुझे कितनी ख़ुशी मिलती है वो करने में, मैं साईकिल चलने के बारे में बात कर्रूँगा की मुझे साईकिल चलने में कितना अच्छा लगता है | मैं पानी, बारिश, नदिया, नाव, पहाड़ के बारे में बात करूंगा और जाहिर कर्रूँगा की मुझे क्या अच्छा लगता है, मेरे अनुभव क्या है | इस तरह जब आप किसी से बातें करें तो उन्हें अपने बारे में बतायें |  जिस तरह  मैंने आप लोगो को बताया की मैं क्या बात करूंगा, आप भी लिख ले, निर्णय ले की आप क्या बात करेंगे, उसकी तैयारी करें और खुल के बात करें |

जब लोग अपने बारे में बातें करते है दूसरे उन्हें भरोसेमंद मानते है |

क्या आपने नोटिस किया की किस तरह ये सब विषय किसी तरह से उससे भी सम्बंधित है, आप उससे जान सकते है की उसका टॅलेंट क्या है, वो किस में विलक्षण और प्रतिभाशाली है, वो कहाँ घूमी है, किस जगह जाना पसंद करती है | उसकी क्या चिंताए है, उसकी क्या आशाएं है, उसके क्या प्लान्स है, ये कितनी भी बातें हो सकती है | आप ने क्या धयान दिया के ये बातें मेरे लिए और उसके लिए कुछ मायने रखती है, ये कोई ऐसी ही बात नहीं है की शुरू और खत्म हो गयी, इन पार और रात दिन तक बातचीत कर सकते है |

अगर मैं किसी साधारण लड़की से कारों के बारे, या फिर इन्गिश सिनेमा, या फिर रॉक म्यूजिक में बात करूँ तो वो बोर हो जाएगी, पर अगर मैं कहूँ की मेरे पापा की एक फिएट गाडी थी और हम उसमे बहुत घूमे, वो गाडी मेरा भाई ले गया और हम पूरे दिन बारिश में घुमते रहे, इसलिए मुझे इस तरह की गड़िया बहुत पसंद है, या मैं इंग्लिश सिनेमा नहीं देखता था क्योकि मेरी इंग्लिश कमज़ोर थी, फिर मैं कॉलेज हॉस्टल में पूना गया और वहां कोई और सिनेमा चलता ही नहीं था फिर वही अच्छा लग्न लगा और आदत लग गयी | इन दोनों में से कौन से बातैं जयादा अच्छी है, सिर्फ गाडी या सिनेमा के बारें में बातचीत करना या फिर अपने को उससे जोड़ कर |

बातचीत कर मतलब है, लक्ष्य है कनेक्शन, सम्बन्ध बनाना, अगर आप ऐसा बातचीत करेंगे जैसे की मैं बता रहा हूँ तो आप किसी भी लड़की या लड़के से सम्बन्ध बना सकते है |



दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी कमेन्ट में लिखें अगर अच्छी लगी हो लाइक और शेयर जरुर कीजियेगा | इसी तरह की पोस्ट पढ़ते रहने कि लिए हमसे जुड़ने के लिए आप मुझे फॉलो करें धन्यवाद |